CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 285

आनन्दित, आनन्दित हूँ मैं

aanandit, aanandit hoon main

More
‘‘यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिस से मैं प्रसन्न हूँ; उसकी सुनो ।’’(मत्ती 17:5)
आनन्दित, आनन्दित हूँ मैं, मेरे प्रिय पुत्र में प्रसन्न मैं... अहामेरे पुत्र की तुम सुनोें बातें, आवाज सुनी एक बादल में से,एक शब्द हुआ महा-अद्भुत है... अहा ।आनन्दित...
1.प्रेम करता है तू ही धर्म से, और द्वेष करता है तू अधर्म से;... प्रभुपिता ने पुत्र को इसलिए, अनुग्रह किया है अधिक सब से;अभिषेक किया है हर्ष के तेल से । अहा ।आनन्दित...
2.अन्त-दिनों में यहोवा ने, पुत्र के द्वारा बातें की हम से;... इनसारी वस्तुओं का वारिस उसे, ठहराया और उसके द्वारा ही से;सारी सृष्टि की रचना की है ।
3.उसकी महिमा का प्रकाश है, और उसके तत्वों की वह छाप है;... प्रभुवह अपने सामर्थ के वचन ही से, सभी वस्तुओं को सम्भालता है;सारी सृष्टि में वह श्रेष्ठ है ।
4.तू ही मेरा प्रिय पुत्र है, आज तू मुझ से उत्पन्न हुआ है;... किआओ, पुत्र को हम चुम्बन करें, उस पर ही भरोसा पूरा रखें;आओ, आओ हम आशीष पाएँ ।
5.ज्ञान, सम्पति, परिपूर्णता, सब ज्ञानी पुत्र में गुप्त है;... सर्वआनन्द, शान्ति और पवित्रता, छुटकारा, नीति और धार्मिकता;प्रभु यीशु में सब कुछ है ।
6.परम-सुन्दर तू है, सभी मनुष्यों की सन्तानों में;... प्रभुअनुग्रह भरा होठों में तेरे, इसलिए पिता ने भी तुझे;सदा के लिए आशीष दी है ।
7.महिमित महान राज-पुत्र, राज्य करेगा हजार साल तक;... प्रभुराज्य उसी का युगानुयुग है, परीक्षाओं में जो जयवन्त अब है;राज्य करेंगे तब साथ उसके वे ।

Back to Siyon Ke Geet