CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 290

उसकी प्रतिज्ञाओं को

usakee pratigyaon ko

More
(यूहन्ना 16:24, मलाकी 3:10, भजन 34:8)उसकी प्रतिज्ञाओं को विश्वास और धीरज से,तुम में से हरेक जन हंमेशा प्राप्त करो ।।
1.तुम में से किसी ने बोझ से अब तक,यीशु के नाम से कुछ नहीं माँगा;माँगो तो उससे अनन्त आनन्द, तुम को निश्चय मिलेगा ।
2.यीशु मसीह देना चाहता तुम को,अपनी महिमा के धन के अनुसार;अपनी आँखो को ऊपर उठाकर, माँगो तुम प्राप्त करोंगे ।
3.भंडार में दसवाँ अंश तुम सब ले आओ,ताकि भवन में भोजन वस्तु रहे;अपरम्पार आशीष वह तुम को देगा, परखो प्रभु को तुम अब ।
4.दीर्घायु शक्ति और स्वास्थ्य, सम्पति,क्या यह ईश्वर की मुफ्त कृपा नहीं ?जो कुछ तुम में है अर्पण करके, परमेश्वर को तुम परखो ।
5.यहोवा की शरण लेनेवाले को,घटी, कमी उन्हें नहीं होती;यहोवा भला है विश्वास करो तुम, उसे तुम चखकर देखो ।
6.दीन होकर तुम ने पुकारा उसे,सब कष्टों से तब वह छुड़ा लिया;उस के नाम पर विश्वास करो आज, उसे तुम चखकर देखो ।
7.ईश्वर की आज्ञाओं पर चलोगे,तुम्हारी कुशलता बड़ी होगी;समुद्र के तरंगो के समान वह उसकी, धार्मिकता होगी बड़ी ।

Back to Siyon Ke Geet