CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 292

रखता हूँ मसीह के वायदों पर

rakhata hoon maseeh ke vaayadon par

More
‘‘उसने अविश्वासी होकर परमेश्वर की प्रतिज्ञा पर सन्देह न किया, पर विश्वास में दृढ़ रहा ।’’(रोमियों 4:20, 21)
1.रखता हूँ मसीह के वायदों पर ईमान,हर जमाने में हो, उसकी इम्द हर आन;उसकी होवे सना, करूँगा यह गान;है खुदा के वायदों पर ईमान ।रखता, रखता,... रखता हूँ खुदा के वायदों पर भरोसा;रखता, रखता,... मैं रखता उसके वायदों पर ईमान ।।
2.है ईमान उन वायदों पर जो है चट्टान,जब कि शक और डर का होवे सख्त तूफान;जीतूंगा कलाम-इ-रब्ब से बेगुमान,है खुदा के वायदों पर ईमान ।
3.है ईमान उन वायदों पर और देखता हूँ,सब गुनाह से धोता है मसीह का खून;किया यीशु ने आझाद मैं हूँ ममनून,है खुदा के वायदों पर ईमान ।
4.है ईमान मसीह के वायदों पर हर बार,रहूँगा तो अबद बीच मसीह के प्यार;जय देती हर वक्त वह रुह की तेज तलवार,है खुदा के वायदों पर ईमान ।
5.है ईमान और तब मैं फिर न गिरूँगा,रुह की अगुवाई नित जब सुनूँगा;और आनन्दित यीशु में मैं रहूँगा,है खुदा के वायदों पर ईमान ।

Back to Siyon Ke Geet