‘‘ईश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया ।’’(यूहन्ना 3:16)
ईश्वर ने जगत से प्रेम ऐसा किया,एकलौता पुत्र उसने दे दिया ।।
1.जो कोई उस पर विश्वास लाया,नाश न हुआ पर अनन्त जीवन पाया ।
2.प्रेम उसका अद्भुत और सनातन है,प्राण अपना दिया लोहू बहाया ।
3.प्रभु बुलाता पापी मनुष्य को,जो कोई आया लहु से धुल गया ।
4.खोए हुओं को प्रभु अब ढूँढ़ता,जो कोई आया मुक्ति वह पाया ।
5.पाप में मरे हो तौभी प्रभु चाहता,जो कोई आया जीवन बहुत पाया ।
6.खेदित हृदय से जो पछताया,महान उद्धार उसी क्षण पाया ।
7.नया जन्म जो कोई न पाया,ईश्वर का राज्य बन्द उसने पाया ।