CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 324

यह प्रेम का डंका आलम

yah prem ka danka aalam

More
‘‘यदि मैं पृथ्वी से ऊँचे पर चढ़ाया जाऊँ तो सब लोगों कोअपने पास खीचूंगा ।’’ (यूहन्ना 12:32)
यह प्रेम का डंका आलम में, बजवा दिया सूलीवाले ने ।।(2)
1.इन मुर्दे दिलों में जान डाली, उम्मीद हमारी हरी कर दी;(2)यह करके करिश्मा लोगों को, दिखला दिया सूलीवाले ने ।(2)
2.जान सूली पर प्यारी अपनी दी, रंजों से तसल्ली हम को दी;यह प्रीत का प्याला लोगों को, पिलवा दिया सूलीवाले ने ।
3.अन्धों को आँखे उसने दी, लंगड़ो को टांगे उसने दी;यह आश्चर्य करके लोगों को, दिखला दिया सूलीवाले ने ।
4.गफलत की नींद हम सोये थे, नाहक उमर को खोते थे;इस गहरी नींद से लोगों को, जगा दिया सूलीवाले ने ।
5.वह प्रेम से सब को बुलाता है, भटकों को रास्ता दिखाता है;यह प्रेम का पाठ, सब लोगों को, पढ़वा दिया सूलीवाले ने ।

Back to Siyon Ke Geet