‘‘हे प्रभु हम किस के पास जाएँ ? अनन्त जीवन की बातेंतो तेरे ही पास हैं ।’’ (यूहन्ना 6:68)
गुरु कौन पूरा, गुरु कौन पूरा,... जिस के मन में प्रेम भरा ।।
1.जग के गुरु नहीं पाप निवारे,... लोभ है रखते मन में;तन, मन, धन वह अर्पण मांगे,... दास कहे चेता के ।
2.सच्चा सत् गुरु वा को कहिए,... जो है जग से न्यारा;कलंक, कपट वा में मिले नहीं,... शुद्ध बुद्ध में हो पूरा ।
3.वैसा सत् गुरु हम ने देखा,... यीशु मसीह भरपूरा;आत्मा शान्ति दिल में देता,... मन में प्रेम है भरता ।
4.क्रूस पर उसने पाप उठाए,... लोभ, स्वार्थ हटाए;पापी जन के पाप उठाए,... और करे उद्धारा ।