CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 331

यीशु का लोहू अनुपम

yeeshu ka lohoo anupam

More
‘‘और उसके पुत्र यीशु का लोहूहमें सब पापों से शुद्ध करता है ।’’(1 यूहन्ना 1:7)
यीशु का लोहू अनुपम है जो,पाप सब धोने को... भाइयों,... पाप सब धोने को ।
1.देखो जरा भाई, ईश्वर ने कैसा,प्रेम किया जगत से... भाइयों,... प्रेम किया जगत से,भेजा था उसने यीशु मसीह को,प्राण क्रूस पर देने को... भाइयों,... प्राण क्रूस पर देने को ।
2.यीशु मसीह ने जगत में आकर,प्राण किया बलिदान... भाइयों,... प्राण किया बलिदान,पापी जगत का पाप उठाकर,क्रूस पर दिया प्राण... भाइयों,... क्रूस पर दिया प्राण ।
3.सुनो जरा भाई, यीशु मसीह का;स्वर्गीय समाचार... भाइयों,... स्वर्गीय समाचार,पवित्र और स्वर्गीय प्रेम का,करते हैं हम प्रचार,... भाइयों... करते हैं हम प्रचार ।
4.सरल विश्वास और टूटे हृदय से,मांगो क्षमा उस से... भाइयों,... मांगो क्षमा उस से,यीशु के अनमोल लोहू की धारा,धोती है पापों को... भाइयों,... धोती है पापों को ।
5.पाप का भार लेकर भाई,जाओगे कहाँ तक... भाइयों,... जाओगे कहाँ तक,यीशु मसीह की शरण में आओ,पाप अपना मानकर... भाइयों,... पाप अपना मानकर ।
6.बीत रहा है यह छोटा जीवन,शीध्र ही आ जाओ,... भाइयों... शीध्र ही आ जाओं,विश्वास लाकर यीशु प्रभु पर,उद्धार पा जाओं,... भाइयों,... उद्धार पा जाओं ।
7.शांति और आनन्द पवित्र प्रेम के,हो जाओ भागीदार... भाइयों,... हो जाओ भागीदार,पाप-सागर से पार कराने,यीशु है तारणहार... भाइयों,... यीशु है तारणहार ।

Back to Siyon Ke Geet