‘‘यीशु की ओर ताकते रहें ।’’(इब्रानियों 12:2)
प्रभु ओर आँख उठाओ,... यीशु ओर आँख उठाओ;जहाँ है प्रेम शांति, आनन्द,... आशा, धीरज की सम्पूर्णता ।।
1.बीते दिनों को याद न करो,... पाप अधर्म जो हुए;भूल दिखाकर, हमें सुधारता,... दयालु मुक्तिदाता ।
2.भविष्य क्या है ? कहाँ रहूँ मैं ?... चिन्ता इसकी न करना,संकट दुःख में हम सभों का,... प्रभु यीशु है सहारा ।
3.चारों तरफ अन्धकार जो छाया,... दुःख लड़ाई घनेरे;भयभीत होता कहाँ मैं जाऊँ ?... यीशु तू साथ हो मेरे ।
4.भरोसा जग में कहीं नहीं है,... व्यर्थ ही सारा व्यर्थ है;प्रभु के चरण में है शरण,... दया के सागर यीशु ।