‘‘क्रूस,... परमेश्वर की सामर्थ है ।’’ (1 कुरिन्थियों 1:18)
कलवरी के सहारे,... बच जाएगा प्यारे ।।
1.सूली ऊपर चढ़के,... दुःख हमारे उठाए;प्राण देके प्यारे,... आया दिल में हमारे ।कलवरी के...
2.क्यों न गुण गाऊँ उसके,... अपने सारे दिल से;उसके पीछे-पीछे चलके,... देखूं प्रेम के कार्य ।
3.उसका खून प्यारा,... बनके जीन्दगी की धारा;सारे धब्बे मिटाए,... धोके पाप हमारे ।
4.उसकी कदर वह जाने,... जो कि जखम पहचाने;लहू जिन के निकल के,... आया दिल में हमारे ।
5.सुवार्ता को लेके,... जाएँ लोगों पास सारे;तौबा पापों से करके,... बच जाएँ बिचारे ।
6.प्रभु शक्ति मुझे दे,... हिम्मत मेरी बढ़ा दे;मझधार में जाके,... लाऊँ सब को किनारे ।