‘‘परमेश्वर का पुत्र जिसने मुझ से प्रेम किया औरअपने आप को मेरे लिए दे दिया ।’’ (गलतियों 2:20)
यीशु ने तेरे वास्ते, अपना लोहू बहा दिया,(2)उसके बदले पापी मनुष्य, यीशु को तू ने क्या दिया ?(2)
1.पापो से मन फिराओं तुम, दिल से विश्वास लाओ तुम;सूली पर चढ़ के यीशुने अपना लोहू बहा दिया ।
2.पापो का भार हमारा था, लेकिन उठाया यीशु ने;सूली पर चढ़के खुद-ब-खुद अपना लोहू बहा दिया ।
3.प्राण जब उसने दे दिया, रखा समाघि में उसे;तीसरे दिन वह जी उठा, जिसने लोहू बहा दिया ।
4.स्वर्ग पर विराजमान है, पापी का वह सहारा है;लेने को आएगा हमें, जिसने लोहू बहा दिया ।
5.सब जातियों के लोगों को, सुसमाचार जाके दो;यीशु को प्रभु मान लो, जिस ने लोहू बहा दिया ।