CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 368

इम्मानुएल के लोहू से

immaanuel ke lohoo se

More
‘‘मसीह का लोहू... तुम्हारे विवेक को मरे हुए कामों सेक्यों न शुद्ध करेगा ।’’ (इब्रानियों 9:14)
1.इम्मानुएल के लोहू से एक सोता भरा है,जो पापी उस में लेवे स्नान रंग पाप का छूटता है ।हल्लेलूयाह मेम्ने को, मेरे लिए जान दे दी;फिर जी उठा, फिर जी उठा, हल्लेलूयाह आमीन ।।
2.वह डाकू उसे क्रूस पर देख आनन्दित हुआ तब,हम वैसे पापी उसी में पाप अपना धोवें सब ।
3.विश्वास से जब मैं देखता हूँ उस दोष-हीन रुधिर को;मैं तेरी दया का बखान नित करुँ मरने लों ।
4.हे मेम्ने, तेरे रक्त का गुण कभी न मिटेगा;और तेरी मण्डली का बखान सदा लों रहेगा ।
5.और जब ये लड़खड़ाती जीभ कब्र में चुप रहे,तब तेरी स्तुति करूँगा और मीठे रागों से ।

Back to Siyon Ke Geet