CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 371

यह सुनाओं कि यीशु

yah sunaon ki yeeshu

More
‘वैद्य चंगों को नहीं पर बीमारों को आवश्यक है ।’’(मत्ती 9:12)
1.यह सुनाओं कि यीशु ख्रिस्त पापी को बचाता है,ग्रहण करता हर एक को, उसके पास जो आता है ।जा के यह सुनाओ फिर, यीशु ख्रिस्त ही त्राता है;सभी को यह बात बताओ पापी को बचाता है ।।
2.तुम को देगा ख्रिस्त विश्राम, आओ कर उस पर विश्वास;धोर हो चाहे कैसा पाप, रखेगा तुम्हें वह पास ।
3.अब मेरा हृदय मुझ में कोई दोष न पाता है,मैं खड़ा सिंहासन पास, त्राता मेरा न्यायी है ।
4.जीवित हुआ मृत्यु से, मुझ को देता जीवन-दान;कर के शुद्ध प्रभु मुझे, स्वर्ग में देता है एक स्थान ।

Back to Siyon Ke Geet