‘‘मसीह पर विश्वास कर तो तू... उद्धार पाएगा ।’’(प्रेरितों 16:31)
1.सुना हम ने सुख का बोल, यीशु ख्रिस्त है तारणहार;दूर फैलावें बात अनमोल, यीशु ख्रिस्त है तारणहार;जल्दी पहुँचे हम हर देश, पर्वत पार और दरिया पार;यीशु कहता दो संदेश, यीशु ख्रिस्त है तारणहार ।
2.मर के जीता अब सदा, यीशु ख्रिस्त है तारणहार;गाएँ यह ही सर्वदा, यीशु ख्रिस्त है तारणहार;धीमे गाएँ शोक समय, मन में जब हो दुःख अपार;ख्रिस्त उठा है पाके जय, यीशु ख्रिस्त है तारणहार ।
3.आंधी, लहरें भी कहें, यीशु ख्रिस्त है तारणहार;कहो दूर के पापी को, यीशु ख्रिस्त है तारणहार;टापु, सागर, प्रतिगाँव, जाके करो तुम प्रचार;बिना मुल्य है उद्धार, यीशु ख्रिस्त है तारणहार ।