‘‘मैं तुम्हारा चंगा करनेवाला यहोवा हूँ ।’’(निर्गमन 15:26)
1.संसार का सब से बड़ा बैद्य,... वह है हमारा यीशु;उनको जो पाप में हुए कैद,... है प्यार से बुलाता यीशु ।सब संसार में मीठा नाम, पृथ्वी-स्वर्ग में मीठा नाम;सब से प्रिय मीठा नाम: यीशु, यीशु, यीशु ।
2.तुम्हारा सब से बड़ा पाप,... है क्षमा करता यीशु;तुम स्वर्ग में जाओ साथ मिलाप,... कि मुकुट देता यीशु ।
3.यीशु का नाम बचाता है,... हर पाप और दुःख से यीशु;वह प्यार से अब बुलाता है,... कौन और है जैसा यीशु ?
4.हे भाइयों उसकी स्तुति गाओं,... है इसी योग्य यीशु;और बहनो तुम भी गीत उठाओं,... है सदा धन्य यीशु ।
5.हे लड़को तुम भी राग मिलाओ,... तुम्हारा भी है यीशु;खजूर की डाल आनन्द से लाओ,... तुमको बचाता यीशु ।
6.स्वर्ग को जब हम सब जाएँगे,... देखेंगे सामने यीशु;कभी न मृत्यु देखेंगे,... साथ अनन्त आनन्द यीशु ।