CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 375

यीशु को ग्रहण किया

yeeshu ko grahan kiya

More
‘‘परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया,उसने उन्हें परमेश्वर के संतान होने का अधिकार दिया ।’’(यूहन्ना 1:12)
1.यीशु को ग्रहण किया, मैं, ईश्वर का पुत्र हुआ;स्वर्गीय आनन्द और सच्ची शान्ति भी, बढ़कर विजय मैं पाया ।धन्यवाद देता हूँ, अनुग्रह पाया;राज्य में उसके मैं अब आया ।।
2.पिता का प्रेम मैं पाया, और मिलन भी उस से हुआ;हाथ में अंगूठी, पाँव में जूतियाँ और नया वस्त्र दिया ।
3.अपराध क्षमा हो गया, और पाप मेरा ढ़ांपा गया;अधर्म का मेरा लेखा न ले प्रभु, निर्दोष आत्मा में किया ।
4.यीशु में दण्ड़ हट गया, और नई सृष्टि मैं हुआ;राजा और याजक मुझको बनाया, गाऊँ मैं हल्लेलूयाह ।
5.जग को मैं छोड़ जाऊँगा, प्रभु से मैं जा मिलूंगा;वह दिन आता है देखो अभी है, जागृत अब मुझ को किया ।

Back to Siyon Ke Geet