‘‘यीशु ने कहा, पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ ।’’(यूहन्ना 11:25)
जीवन दाता हो, मन में आ जाओ;नयी ज्योति और नया अनुभव, सब को दे जाओ ।।
1.नई सृष्टि हम सब को बनाकर, नया जन्म प्रभु दीजो;नया हृदय और आत्मा देकर, अपनी स्तुति कराओ ।
2.नया मनुष्य प्रभु हम को बनाओ, दुनिया हम को निहारे;नया भोजन और वस्त्र देकर, सुन्दर हम को बनाओ ।
3.नई बोली प्रभु हम को देओ, नया गीत सिखलाओ;नया राग प्रभु हम को देकर, अपना मान बढ़ाओ ।
4.नई शक्ति हम सब को देओ, नया मार्ग दिखलाओ;नई चाल प्रभु हम को देकर, अपना मान बढ़ाओ ।
5.नया पात्र प्रभु हम को बनाओ, जिस में धन तेरा होवे;नया हथियार प्रभु हम को बनाकर, शैतान को तुम हराओ ।