CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 397

यीशु मेरे शरण स्थान

yeeshu mere sharan sthaan

More
‘‘प्रभु यहोवा सनातन चट्टान है ।’’ (यशायाह 26:4)
1.यीशु मेरे शरण स्थान,... तुझ में मेरा है कल्याण;तेरे छिदे पंजर से,... लहु-जल जो बहे थे;मेरे पाप को धोते है,... हर कलंक को खोते है ।
2.भला जो मैं करता हूँ,... आँसु जो मैं भरता हूँ;धर्म का कर्म जो मेरा हो,... मेरे पाप छुटाने को;तनिक काम न आता है,... केवल तू छुटाता है ।
3.छूछे हाथ मैं आता हूँ,... तेरा क्रूस मैं पकड़ा हूँ;मेरी सब मलिनता को,... अपने लोहू से तू धो;नंगा हूँ, अधम लाचार,... धर्म से मुझे तू संवार ।
4.सांस जब तक चलती हो,... या जब सांस निकलती हो;जब मैं उडूं लोकों पार,... होगा मेरा तब विचार;यीशु ! मेरा शरण स्थान,... तुझ में मेरा है कल्याण ।

Back to Siyon Ke Geet