CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 399

जैसा मैं हूँ, बिना योग्यता

jaisa main hoon, bina yogyata

More
‘‘देखो परमेश्वर का मेम्ना ।’’ (यूहन्ना 1:29)
1.जैसा मैं हूँ, बिना योग्यता,... पर लेकर आसरा लहु का;और सुन के आमंत्रण तेरा,... ईश्वर के मेम्ने ! आता हूँ ।
2.जैसा मैं हूँ, निज पापों का,... एक दाग न दूर कर सकूंगा;पाप तेरे रक्त से मिटेगा,... ईश्वर के मेम्ने ! आता हूँ ।
3.जैसा मैं हूँ, मन शंकामय,... हे ईर्ष्या दुविधा और भय;हैं घेरे रहते हर समय,... ईश्वर के मेम्ने । आता हूँ ।
4.जैसा मैं हूँ, अभागी जन,... कैसे यह चंगा होगा मन;और कैसे पाऊँ दृष्टि-धन,... ईश्वर के मेम्ने ! आता हूँ ।
5.जैसा मैं हूँ, तू ही देगा,... छुटकारा, क्षमा, शुद्धता;और मुझे ग्रहण करेगा,... ईश्वर के मेम्ने ! आता हूँ ।
6.जैसा मैं हूँ रूकावटें,... हटा के मुझे शरण दे;अब तेरा होने के लिए,... ईश्वर के मेम्ने ! आता हूँ ।

Back to Siyon Ke Geet