CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 4

यहोवा मेरा चरवाहा है

yahova mera charavaaha hai

More
(भजन - 23) यहोवा मेरा चरवाहा है, कमती मुझ को कभी न होगी ।
1.हरी.हरी चराइयों में मुझ को बैठाता,(2) सुखदाई जल के पास ले चलता ।... यहोवा
2.वह मेरे जी में जी ले आता, धर्म के मार्ग में अगुवाई करता ।
3.जब मैं मौत की घाटी से चलूँ, मैं किसी हानि से कभी न डरुँ ।
4.क्योंकि तू मेरे साथ है रहता, सोंटे और लाठी से शान्ति देता ।
5.मेरे सताने वालों के सामने, मेरे लिए तू मेज बिछाता ।
6.सिर पर मेरे तेल तू मलता, प्याला मेरा खूब छलकता ।
7.भलाई करुणा साथ रहेंगी, यहोवा के धाम में सदा रहूँगा ।

Back to Siyon Ke Geet