CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 414

सुन ले पुकार हमारी

sun le pukaar hamaaree

More
‘‘हे मेरे परमेश्वर जब में पुकारुँ, मुझे उत्तर दे ।’’ (भजन 4:1)
सुन ले पुकार हमारी, महान शक्तिवाले;कोप अपने में क्यों झिड़के मीठी जुबान वाले ?
1.नकारूँ तुझे कैसे ऐ मेरे मित्र प्यारे,(2)झिझका न तू सूली से, न डर गया तू दुःख से;(2)निकले न तेरे मुँह से कलमें इन्कार वाले ।(2)... सुन ले
2.आया स्वर्ग छोड़ करके, पापी मनुष्य के बदले,हुआ मसलूब प्यारे सारे जहान बदले;बलिहारी जाऊँ तुझ पे ऐसे प्यार बदले ।
3.सारे जहान बदले, लोहू बहाया तू ने;बन्द थे जो दरवाजे, खोले बहिश्त वाले;गुण गाऊँ क्यों न तेरे, यीशु दिलदारवाले ।
4.उम्मेद में थी दुनिया, तेरे आने के लिए;आया समय पर अपने, व्यवस्था पूरी करने;वायदे को पूरा किया, मुक्ति दिलाने वाले ।
5.पापों के दण्ड से यीशु, पापियों को बचाले;जिन्दगी हमेशा वाली, अब मृतको को तू दे;बेटे खुदा के प्यारे, पूरे इख्तियार वाले ।

Back to Siyon Ke Geet