CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 415

हम आते तेरे पास प्रभु

ham aate tere paas prabhu

More
‘‘उन्होंने एक चित होकर ऊँचे शब्द से परमेश्वर से कहा ।’’(प्रेरितों 4:24)
हम आते तेरे पास प्रभु, प्रार्थना सुन ले आज,आते तेरे पास, प्रभु, आते तेरे पास ।।
1.बोझ को लेकर आए प्रभुजी, पूरे विश्वास से आए यीशुजी;मनकी बातें जो जानने वाला है, सुनले बिनती आज ।आते तेरे पास...
2.आत्मा के द्वारा प्रार्थना करें हम, तेरी ईच्छा से बिनती करें हम;माँगने से पहले सुन लेता जो, सुन ले बिनती आज ।
3.मध्य में हमारे प्रभुजी तु आ जा, लोहू छिडका के शुद्ध तु कर जा;शैतान की शक्ति को बाँध दे प्रभुजी, सुनले बिनती आज ।
4.आशा बड़ी है आशीष पाने की, आत्मा बचें आज इच्छा हमारी;संत तेरे सब दृढ़ बन जाएँ, सुनले बिनती आज ।

Back to Siyon Ke Geet