‘‘तुम परमेश्वर के सारी भरपूरी तक परिपूर्ण हो जाओ ।’’(इफिसियों 3:19)
भर दे मेरे प्रभु मुझे तू(2)... सारी भरपूरी से अपनी मुझे तू ।(2)
1.अपने आत्मा से मुझे भर दे,(2)... सारी शक्ति से मुझे भर दे ।(2)
2.स्वर्गीय आनन्द से भर दे मुझे,... आत्मिक शान्ति से भर दे मुझे ।
3.महिमा से अपनी मुझे भर दे,... फलों से जीवन मेरा भर दे ।
4.जीवन से भर दे प्रभु तू मेरे,... प्रेम से तू भर दे ईश्वर तू मेरे ।
5.सत्य से भर दे मेरा हृदय,... दया से भर दे मेरा हृदय ।
6.विश्वास से प्रभु मुझे भर दे,... ज्ञान से अपने मुझे भर दे ।
7.स्रोतों और झरनों का अनुभव दे,... नदियाँ और नाले मुझसे बहा दे ।