CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 43

हल्लेलूयाह, स्तुति करो हरदम

hallelooyaah, stuti karo haradam

More
(भजन - 146)
हल्लेलूयाह, स्तुति करो हरदम... यहोवा की ।।(2)
1.मैं सारे जीवन भर... स्तुति करूँगा यहोवा की;जब तक बना रहूँगा मैं... स्तुति करूँगा यहोवा की ।
2.प्रधानों ऊपर तुम... न रखो भरोसा कभी;मनुष्य के बल से तुझे... मुक्ति नहीं मिलती ।
3.जब प्राण निकल जाएँ... देह मिट्टी में मिल जाएँ;एक दिन सब उसकी कल्पनाएँ... नाश हो जाएँ ।
4.वह क्या ही है धन्य... जिस का प्रभु है याकूब का;जिस का भरोसा अपने... यहोवा के ऊपर है ।
5.आकाश ओ जल, भूमि... की चीजें बनाई भी;वह अपना वचन पूरा सदा... करता रहेगा ।
6.वह न्याय है करता... तृप्त भुखों को करता;वह कैदियों को कैद से... छूटकारा है देता ।
7.वह बीना है करता... वह शक्ति है देता;और धर्मी लोगों से सदा है... प्रेम वह करता ।
8.परदेशी का सहारा... अनाथ और विधवा का;दुष्टों के मार्ग को वह टेढा... है बना देता;
9.वह राज्य सदा करेगा... सिय्योन का परमेश्वर;ऐ सारे लोगों, आओ भजो... यही है परमेश्वर ।

Back to Siyon Ke Geet