‘‘मैं आप ही अपनी भेड़ बकरियों का चरवाहा हूँगा,परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है ।’’ (यहेजकेल 34:15)
यीशु प्यारे ! तेरे सिवा मेरा कोई नहीं,यीशु प्यारे ! मेरा और कोई नहीं ।
1.अपने कलाम की चरागाहों में,मुझ को ले चल मेरे प्यारे चौपान;राहत के चश्मों पास मुझको बैठा, आराम और कही नहीं । ...यीषु
2.जब मैं भटक जाऊँ इस दुनिया में,मुझ को बहाल कर, ऐ प्यारे चौपान;कन्धों पर ले, सच्ची राह पर चला, मेरा और राहबर नहीं ।
3.मौत के साये की वादी से जब मैं,जाऊँ तो साथ रह, ऐ प्यारे चौपान;आशा और लाठी से दे तसल्ली, मुझ को फिर खतरा नहीं ।
4.जंगली दरिन्दों से रख तू महफूज,मुझको चरा उनको रू-ब-रू;तेल मेरे सिर पर इफरात से उण्ड़ेल, प्याला मेरा छलके भी ।
5.अपने पाक घर में मुझे रख सदा,रहमत और फजल मुझे कर अता;मेरा हो सब कुछ ऐ प्यारे चौपान, मेरा और कोई नहीं