CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 447

छोड़ न मुझे, प्यारे यीशु!

chhod na mujhe, pyaare yeeshu!

More
‘‘हे यहोवा, मैं तेरा शरणागत हूँ ।’’ (भजन 71:1)
1.छोड़ न मुझे, प्यारे यीशु ! बिनती सुन मेरी,औरों पर तू दया करता, कर तू मुझ पर भी ।यीशु, यीशु ! बिनती सुन मेरी;औरों पर तू दया करता, कर तू मुझ पर भी ।।
2.तेरे पास, हे दयासिंधु, शान्ति पाऊँगा;तेरे सामने झुका हूँ मैं, अब विश्वास दिला ।
3.तुझ पर पूरी आस मैं रखता, अपना मुख दिखला;चंगा कर इस घायल मन को, इसे ले बचा ।
4.तू है शान्ति का चिर सोता, प्यारा प्राण से भी;तुझे छोड़ अब कौन है मेरा, जग या स्वर्ग में भी ।

Back to Siyon Ke Geet