CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 454

बोल मुझ से, कि मैं

bol mujh se, ki main

More
‘‘वह स्वामी के काम आएगा,... ।’’(2 तिमुथियुस 2:21)
1.बोल मुझ से, कि मैं बोल सकुं,... हे प्रभु, तेरी वाणी से;तू खोजता था वैसे खोजूँ,... उनको, जो दूर हुए तूझ से ।
2.मुझ को चला, प्रभु, कि मैं,... चलाऊँ भटके हुओं को;मुझे खिला, कि प्रभु मैं,... खिलाऊँ तेरे भूखों को ।
3.मुझे सिखा, कि औरों को,... सिखाऊँ तेरी बातों को;और मेरा बोलना ऐसा हो,... कि सब हृदय प्रभावित हों ।
4.अपने आत्मा से भर मुझे,... कि शान्तिदायक बातों को;मैं बोलूँ, सुन के तुझ ही से,... सब श्रमित-व्यथित लोगों से ।
5.मुझे भी प्रभु काम में ला,... जहाँ भी तेरी इच्छा हो;जब तक कि आमने-सामने आ,... मैं देखूँगा, त्राता तुझ को ।

Back to Siyon Ke Geet