CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 462

हम हैं प्रभु का स्वर्गीय घराना

ham hain prabhu ka svargeey gharaana

More
‘‘तुम अब... परमेश्वर के घराने के हो गए ।’’ (इफिसियों 2:19)
हम हैं प्रभु का स्वर्गीय घराना,जिस में प्रभु खुद रहेता है ।।
1.कैसा सुन्दर है प्रभु का घराना, चारों दिशाओं से बुलाया है;एक देह बने हैं नाता है लोहू का, चाहे हजारों भाषा से हैं ।
2.एक नया मनुष्य हम को बनाया, स्वर्गीय कुटुम्ब के तो हम सब हैं;एक साथ मिलकर गठकर रहते, ईश्वर कर डेरा हम बनते हैं ।
3.न कोई काला, गोरा, धनी है, और न गरीब कोई बड़ा भी है;न कोई छोटा, अनपढ़ और ज्ञानी, यीशु प्रभु ही तो सब कुछ हैं ।
4.प्रभु का घराना उस में न झगड़ा, न कोई ईर्ष्या, कपट भेद है;शान्ति, आनन्द और सच्चा प्रेम उस में, प्रभु ही उन को चलाता है ।
5.प्रभु का घराना इस जग में है, सेवक को अधिकार सौंपा है;हरेक को उस का काम दिया है, द्वारपाल हर घड़ी जागता है ।
6.मन में विश्वास और दृढ़ता, आशा है, यात्रा में जयवन्त उत्साही हैं;जग के लिए हम आदर्श बनें हैं, शत्रु की हार पूरी इसी में है ।
7.वह दिन निकट है प्रितम आएगा, जागते रहो ! उसने कहा है;सच्चा, विश्वासयोग्य बनकर रहते, धीरज से बाट उसकी जोहते हैं ।

Back to Siyon Ke Geet