CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 463

सारी चीजें है तुम्हारी

saaree cheejen hai tumhaaree

More
‘‘सब कुछ तुम्हारा है ।’’ (1 कुरिन्थियों 3:21)
सारी चीजें है तुम्हारी,प्रभु की प्रतिज्ञा है ।।
1.होवे पौलुस या अपुल्लोस,... चाहे कैफा हो;दुनिया की सारी भरपूरी,... सब तुम्हारी है ।
2.जिन्दगी हो मौत भी हो,... वर्तमान भी हो;भविष्य की सारी चीजें,... सब तुम्हारी है ।
3.हम सहकर्मी है प्रभु के,... खेती उस की तुम;परमेश्वर की रचना हो तुम,... सब तुम्हारा है ।
4.सब प्रकार की प्रधानता,... अधिकार, सामर्थ;भरपूरी सब यीशुजी की,... सब तुम्हारी है ।
5.सींची हुई बारी की नाई,... सोते के समान,जल कभी जिसका न घटता,... ऐसे होंगे तुम ।
6.सारी चीजों पर जय पाके... वारिस होना है;बेटा होना भी खुदा का,... भाग तुम्हारा है ।
7.नई सृष्टि की आशीषें,... सब तुम्हारी है;पवित्र सभा की आशीषें,... सब तुम्हारी है ।

Back to Siyon Ke Geet