CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 481

कैसी खुशी है

kaisee khushee hai

More
‘‘ऐसे आनन्दित और मगन होते हो जो वर्णन से बाहर औरमहिमा से भरा है ।’’ (1 पतरस 1:8)
कैसी खुशी है, कैसी खुशी है, बयान से बाहर है;यीशु ने मेरे सब ही गुनाहों को,... बिलकुल मिटा दिया है ।।
1.जमा हो जाओ और स्तुति मनाओं,... खुशी से सारे भर जाओ;अधर्मियों के त्राता-ओ-दाता,... यीशु की स्तुति तुम गाओ ।
2.यीशु मसीह इस दुनिया में आया,... कि करे मुझ को मंजूर;पाप, श्राप और क्रोध प्रभु का,... मुझ पर से हो गया दूर ।
3.यीशु के लोहू के द्वारा मुझ को,... मिला पापों से उद्धार;प्यारे मसीह का अब दुनिया में जाकर,... मैं क्यों न करुँ स्वीकार ।
4.वस्त्र सफेद पहिने जीवन का ताज लेके,... जब हम आसमान जाएँगे;बर्बत बजा के और सब के साथ मिल के,... हल्लेलूयाह गाएँगे ।

Back to Siyon Ke Geet