CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 489

प्रभु यीशु की ज्योति

prabhu yeeshu kee jyoti

More
‘‘तुम आनन्द पूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे ।’’(यशायाह 12:3)
1.प्रभु यीशु की ज्योति यदि कहूँ वह कैसी महान,कलवरी पर अद्भुत मुक्ति सब जातियाँ पा सकती ।यीशु मुक्ति का कुआँ है, जो बहुत गहरा है;जो सूखता कभी नहीं है, सदा पानी दे सकता है ।।
2.जल बिना क्लेष होता है, पर सोचता कोई नहीं है;वचन जो जीवन जल है, ग्रहण अब करना है ।
3.कुओं का खारा पानी, जिस से प्यास है नहीं बुझती;फेंक दे सब गन्दगी, और तब है भरपूरी ।
4.छोड़ दे सब टंटे, और दूर हटा झगड़े;आनन्द से जल भर ले, अपनी प्यास बुझा तू ले ।
5.जीवन जो पाप से भरा, यीशु के लोहू से धूला;उमड़ता कुआँ बन के, दुनिया को तृप्त कर दे ।

Back to Siyon Ke Geet