CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 490

हे सब प्यासे जन

he sab pyaase jan

More
‘‘प्रभु की नदी पानी से भरी है ।’’ (भजन 65:9)
हे सब प्यासे जन नदी के पास,आके पीओ जीवन-जल ।।
1.प्रभु की नदी पानी से भरी,भूमि को तैयार करके लोगों को अन्न देती;प्रभु की आशीषें तुझ को भरपूरी से तृप्त करती ।
2.सुख की नदी से पिलाएगा,भवन के चिकने भोजन से वह खिलाएगा;क्योंकि सोता जीवन अनन्त का केवल तेरे ही पास में है ।
3.भलाई से तू ने वर्ष पर,मानो अपना मुकुट रख भी दिया है;सर्व उत्तम पदार्थ तेरे मार्गो में पाए जाते हैं ।
4.हे सब परिश्रम करनेवालों,लेकर आओ बोझ को यीशु पास तुम;बोझ को हटा के दूँगा शान्ति और दूँगा अपना विश्राम ।
5.आओ सब चीजें तैयार है,शक्तिमान यीशु के भोजन से खाओ तुम;संगति में लाएगा तुम को खोलो यदि अपना मन ।
6.सच्चाई को खोला प्रभु ने,शुद्धता से जीवन अपना बिताओ तुम;यीशु प्रभु के पद-चिन्हों पर जीवन अपना बनाओ तुम ।
7.जीवन-जल से प्रभु की नदी,ऊपर से नीचे स्थानों में वह बहती है;वैसे ही दीन लोगों के मन में आत्मा आ के रहता है ।

Back to Siyon Ke Geet