‘‘हम ने उसकी महिमा देखी ।’’(यूहन्ना 1:14)
हम यीशु प्रभु के हैं, और उस के ही रहेंगे;उस ने जो बचाया है, गुण उस के गाएँगे ।।
1.अनुग्रह सच्चाई से वचन जो देहधारी हुआ,हम ने उसकी महिमा देखी पिता के एकलौते की;प्रेम उस का जो अद्भुत है, आओ मिलकर गाएँगे ।
2.जितनों ने उस की ओर दृष्टि की उन्होंने ज्योति पाई,हम सभों को प्रकाशित किया अपने वचन के द्वारा;आओ परखो प्रभु भला है, उस की स्तुति हम करेंगे ।
3.जीवते पत्थर से घर जो बनाता, वही प्रभु राजा है;तेज प्रभु का भवन में आया महिमा से भर गया,उस के मन्दिर में हम मिलकर, महिमा अब गाएँगे ।
4.क्योंकि जिन्हें उस ने पहले से जाना, उन्हें ठहराया भी;उन को बुलाकर धर्मी ठहराया, महिमा अपनी दे दी;उस के पुत्र के रूप में ढ़ाला, हम खुशियाँ मनाएँगे ।
5.महिमा से भरपूर, प्रभु हमारा दूतों के साथ आता है;बाट जो जोहते उन्हीं को वह लेगा, और महिमा देगा;उस राज्य के योग्य हमें बनाया, हल्लेलूयाह हम गाएँगे ।
6.महिमित वह राज्य, महिमा वास करती, महिमा से भरपूर है;प्रभु हमारा दीपक बनेगा, तेज उस का प्रगट होगा;युगानुयुग तक हम सब, प्रभु के साथ रहेंगे ।