‘‘परन्तु जो लोग अपने परमेश्वर का ज्ञान रखेंगे,वे हियाव बाँधकर बड़े काम करेंगे ।’’(दानियेल 11:32)
अपने प्रभु को पहिचानने वाले,शक्ति पाके काम करेंगे ।।
1.कोई उन्हें न भरमाएगा,(2) प्रभु से न हटाएगा ।(2)कोई उन्हें झुठी शिक्षा से, न भटकाएगा ।(2)
2.वे पीछे न हटेंगे,... प्रभु में दृढ़ रहेंगे;अतालिया को वे मिलकर,... मार ही ड़ालेंगे ।
3.मनुष्य से न डरेंगे,... अटल बने रहेंगे;अपने दृढ़ विश्वास से वे न,... कभी हटेंगे ।
4.मूरतों को न पूजेंगे,... प्राण अपने दे देंगे;कठिनाई से न वे सब,... कभी डरेंगे ।
5.अग्नि से न झिझकेंगे,... शेरों से भय न खाएँगे;चाहे जो भी सिर पर आए,... उस को झेलेंगे ।
6.परीक्षा पर जय पाएँगे,... संकट सभी सह लेंगे;अपने प्रभु के ज्ञान से,... जयवन्त होवेंगे ।
7.वे ज्ञान से ज्ञान तक बढ़ेगे,... ज्ञान सहित चलते रहेंगे;ज्ञान सहित वे प्रभु सेवा,... करते रहेंगे ।