CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 498

जिन्होंने उस की ओर

jinhonne us kee or

More
‘‘जिन्होंने उस की ओर दृष्टि की उन्होंने ज्योति पाई ।’’ (भजन 34:5)
जिन्होंने उस की ओर दृष्टि की,उन्होंने प्रभु से ज्योति पाई ।।
1.कृपा, सच्चाई, सम्पूर्णता का प्रभु,सब परीक्षा से वह हम को रक्षा करेगा;महिमा अपनी सदा हम को वह दिखायेगा,हम को अपना राज्य और पुत्र ठहरायेगा ।
2.ईश्वर की जो महिमा, आपने क्या देखी ?प्रभु यीशु में उस ने जो प्रगट है की,अपने लोगों को मसीह, छुड़ाने के लिए;पुत्र होकर इस जग में वह जन्मा इसलिए ।
3.अन्त का दिन आ रहा है, तुम सब अब देखो;जग में पापी दुःखित होंगे और व्याकुल भी,पश्चाताप के साथ तुम प्रभु के पास आज आओ,अद्भुत उद्धार पाके तुम सब आनन्दित हो जाओ ।
4.यहोवा के तेज और शक्ति से भरपूर,महिमा से मन्दिर उस का है परिपूर्ण;महाप्रतापी प्रभु के चरणों में गिर जाओ,महिमा और आनन्द पाकर उल्लासित हो जाओ ।
5.मसीह के जो लोग इस दुनिया में है,धार्मिकता का सूरज उदय होगा उन पर;पंखों से उस के चंगाई देगा सब को,सदा खुशी के गीत सब गाते रहेंगे ।
6.प्रभु के जो उद्धार पाये हुए तुम सब,उद्धारकर्ता के ही तुम सब निज धन;लोहू से खरीदी हुई उस की मण्डली,मुक्तिदाता की बड़ाई, स्तुति तुम करो ।

Back to Siyon Ke Geet