CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 500

यीशु पर विश्वास जो लाते

yeeshu par vishvaas jo laate

More
(भजन 92)
यीशु पर विश्वास जो लाते, उसी के अनुग्रह द्वारा;वे धर्मी है बन जाते ।।
1.खजूर के वृक्ष के समान वे,... फूलते और फलते रहेंगे;खजूर की ड़ालियाँ लेके,... उद्धार के नारे मारेंगे ।
2.लबानोन और देवदार के,... वृक्ष के समान वे बढ़ेगे;प्रभु के अनुग्रह और ज्ञान में,... बढ़ते ही वे रहेंगे ।
3.यहोवा के भवन में,... रोपे जाकर स्थिर रहेंगे;दुःखों में सहते रहेंगे,... फलवन्त सदा वे रहेंगे ।
4.परमेश्वर के आँगनों में,... सफल होते भी जाएँगे;प्रभु की सेवा करेंगे,... सदा सराहते रहेंगे ।
5.फल देवेंगे बूढ़ापे में,... हरे भरे वे रहेंगे;विश्वास योग्यता प्रभु की,... प्रगट करते रहेंगे ।
6.बहती नदियों के किनारे,... वृक्ष जो हैं लगे हुए;पत्ते जिन के न मुरझाते,... हरे सदा वे रहेंगे ।
7.हल्लेलूयाह गीतों के साथ,... बलवन्त प्रभु को सराहेंगे;प्रभु के आने के लिए,... सदा वे वाट जोहेंगे ।

Back to Siyon Ke Geet