‘‘एक अविनाशी, निर्मल और अजर मीरास के लिए,...हमें नया जन्म दिया ।’’ (1 पतरस 1:4)
मीरास दे दी प्रभु ने उन्हें, जो कोई जयवन्त हुए ।।
1.तू ही हमारा ईश्वर पिता प्रेमी, हम सब तेरे पुत्र हुए है;अपने लोहू से खरीदा, निज धन अपना बनाया ।
2.जितनों ने तुझ को ग्रहण किया मन से, नाम पर तेरे विश्वास किए हैं;अपनी सन्तान तू बनाया, और अधिकार दे दिया ।
3.तेरे साथ महिमा पाने वालों को वह, तेरे दुःखों में भागी होते जो;संगी मीरास वह बनेंगे, गिने गए हैं वह सब ।
4.अविनाशी और निर्मल वही जो है, अजर अमर मीरास के लिए;नया जन्म उस ने दे दिया, स्थिर हमें वह बनाया ।
5.तेरी प्रतिज्ञा हर्ष है वह हृदय का, ये सब हमारी अनन्त मीरास है;माने और उस पर रहें, हल्लेलूयाह गीतों से ।