CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 506

यीशु हमारी है मीरास

yeeshu hamaaree hai meeraas

More
‘‘उन का भाग मैं ही हूँ ।’’ (यहेजकेल 44:28)
यीशु हमारी है मीरास, दुसरी मीरास अब है ही नहीं ।।
1.अक्षय, निर्मल, अविनाशी जो मीरास है हमारे लिए;करुणा से ईश्वर ने दिया, आनन्द से स्तुति करेंगे ।
2.हम मसीह के सम्बन्ध में हैं, प्रतिज्ञा के वारिस भी हम हैं;स्थिर किए गए हैं हम, साष्टांग प्रणाम करते हैं ।
3.ईश्वर के संकल्प के अनुसार, पहिले से वह चुन लिया है;मीरास की योजना उस ने की, हृदय से हम सब गाएँगे ।
4.सन्तों की मीरास में हमें भाग पाने के योग्य है बनाया,परम पिता की स्तुति हम सदा करते रहेंगे ।
5.सुरक्षा, उन्नति, बढ़ती, शक्तिवान है देने के लिए;जिस ने मीरास दी उस प्रभु की, हल्लेलूयाह हम गाएँगे ।

Back to Siyon Ke Geet