CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 507

मसीह हमारी महिमा

maseeh hamaaree mahima

More
‘‘वह आशा हमारे प्राण के लिए,... लंगर है ।’’(इब्रानियों 6:19)
मसीह हमारी महिमा की आशा, वह जो हम में है;(2)जय जय करते खुशी मनाते (2), यीशु ही आशा है ।।(2)
1.उसी आशा में उद्धार जो हुआ, हम को छुड़ाया है;(2)नया जन्म जो दिया है हम को, जीवित आशा के लिए ।(2)
2.जिसने हम से, प्रेम किया है, उत्तम वह आशा दी है;अनन्त शान्ति और अनुग्रह से, स्थिर भी वह किया है ।
3.मसीह हमारा अधिकारी है, उस का घर हम है;अन्त तक यदि हम, साहस में रहें, आशा का आनन्द मनाएँ ।
4.जो कोई उस पर, आशा रखता हैं, खुद को शुद्ध करता है;आओ जाँचे हम, अपने आपको, उस के समान होना है ।
5.आशा जो हम को प्रभु ने दी है, प्राण का वह लंगर है;बहुत ही दृढ़ और, ऐसी निश्चित है, प्रभु तक पहुँचाती है ।
6.प्रगट वह होगा, महिमा में अपनी, हम को साथ ले जाएगा;धन्य आशा, दी है हमको, बाट उस की जोह रहे हैं ।

Back to Siyon Ke Geet