CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 519

मुझ को मसीहा पाक ने

mujh ko maseeha paak ne

More
‘‘जब हम अपराधों के कारण मरे हुए थे,तो हमें मसीह के साथ जिलाया ।’’ (इफिसियों 2:5)
मुझ को मसीहा पाक ने, मुर्दो में से जिला दिया;गफलत में सो रहा था मैं, उस ने मुझे जगा दिया ।।
1.शैतान का मैं गुलाम था, करता मैं उस का काम था;फन्दें में जब था उस के मैं उस ने मुझे छुड़ा लिया ।
2.बोझ गुनाह का सिर पर था, दिल भी गुनाह से मैला था;मसीह ने अपने खून से, मेरे इस दिल को धो दिया ।
3.यीशु मसीह की खूबियां, किस तरह में बयान करूँ;देना हमें जो लाजिम था, यीशु ने सब कुछ दे दिया ।
4.कर ले मसीह की बन्दगी, जब तक है तेरी जिन्दगी;पापों में जब था मैं डूबा, उस ने मुझे बचा लिया ।
5.लाजिम था कि सजा मिले, मुझ को मेरे पापों की;सह ली मसीह ने खुद सजा, लेकिन मुझे बचा लिया ।

Back to Siyon Ke Geet