CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 524

ईश्वर तेरे समीप

eeshvar tere sameep

More
‘‘परमेश्वर के पास आओ, तो वह भी तुम्हारे पास आएगा ।’’(याकूब 4:8)
1.ईश्वर तेरे समीप, मैं पहुँचूं;और क्रूस से मुझको भी सामर्थ मिले ।यह गीत मैं गाऊँगा, ”तेरे समीप सदा;तेरे समीप सदा, और भी समीप ।“
2.यात्रा जब मैं करूँ, डूब जाए दिन;अन्धकार में हो मेरा बिस्तर चट्टान।निंद में भी पाऊँगा दर्शन मैं ईश्वर का,तेरे समीप सदा, और भी समीप ।
3.तू मुझे मार्ग दिखा स्वर्ग जाने का,और थाम कर मेरा हाथ मुझे चला;दूतगण सहायक बन ले जाएँ तेरे पास,तेरे समीप सदा, और भी समीप ।
4.उठकर स्तुति तेरी मैं करूँगा,सारे ही दुःखो पर जय पाऊँगा ।तू ही प्रभु मुझे नित नई सामर्थ दे,तेरे समीप सदा, और भी समीप ।

Back to Siyon Ke Geet