CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 536

हे भाईयों बहिनों

he bhaeeyon bahinon

More
‘‘आत्मिक उन्माद में भरे रहो, प्रभु की सेवा करते रहो ।’’(रोमियों 12:11)
हे भाईयों बहिनों, अब जाग उठो;प्रभु यीशु की सेवा करने ।।
1.आत्मा सच्चाई से भजन करो,... समीप आके उसके चरणों में;आश्चर्य काम करने वाला,... कर्ता बलवन्त है प्रभु यीशु ।
2.मसीह महान, खोजा शाऊल को,... और गवाह बनाया अपना उसे;पुनरुत्थान की शक्ति मेें भरपूर हो,... तुम सब मिलकर अब साक्षी दो ।
3.स्वर्गदूतो से महान है वह,... प्रेम माता से बढ़कर करता है वह;करो प्यार तुम भी पापियों से,... सुसंदेश यीशु का दो ।
4.राजाधिराज है प्रभु यीशु,... राज्य देने हमें आता प्रभु;राजा यीशु की विजय लेकर,... क्रूस विजय का करो प्रचार ।
5.शद्रक, मेशक, अबदनेगो ने,... पीड़ाएँ सही उत्साहित हो;अब काल मरी जो भी आवे,... प्रभु करता करुणा साथ चलो ।
6.स्तिफनुस और प्रथम प्रेरितों ने,... अपवित्र लोगो के मध्य में;कृपालु यीशु का किया प्रचार,... अनुगहित होके तुम भी करो प्रचार ।
7.करो तुम अर्पण हृदयों को,... प्रभु इच्छा पूरी करने को;उठो प्रभु-सेवा करने को,... दाऊद समान वीर बनों ।
8.यौवन की अभिलाषा त्यागो,... पवित्र प्रभु यीशु के लिए;प्राण अपने देने से न झिझको,... क्योकि तुम को खरीदा लोहू से ।
9.न कहना कि मैं अब जीवित हूँ,... पर जीवित है यीशु मुझमें;करो पूर्ण कार्य प्रभु का जग में,... बिताओ जीवन उसके लिए ।
10.हल्लेलूयाह गाते हम साथ उठें,... आश्चर्यकारी प्रभु यीशु के;आनन्द मगन हो गाते हुए,... समर्पण करे हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet