CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 537

भाईयों और बहिनों अब जागो

bhaeeyon aur bahinon ab jaago

More
‘‘नींद से जाग उठ ।’’ (इफिसियों 5:14)
भाईयों और बहिनों अब जागो सभी,प्रभु की सेवा का वक्त है अभी ।।
1.नींद से जाग उठने की घड़ी है यही,विरोधी तुम पर न आएँ कहीं, जागृत हो सेवा करो प्रभु की ।
2.नीच कामों से बरबाद हुए सभी,सहारा दिया है यीशु ने ही, साथ रहता वही छाया की नाई ।
3.आज्ञा मानों सदा परमेश्वर की,सेवा करो केवल यीशु ही की, पूरी करो तुम इच्छा प्रभु की ।
4.प्रभु से मुँह मोड़ न रहो कभी,समय को व्यर्थ न करो कभी, अवसर है बहुमुल्य जानो यह भी ।
5.”जाओ, प्रचारो“ कहा प्रभु ही,रुकने का कारण फिर क्या है अभी ? पर्वत-समुद्र हट जाते सभी ।
6.‘‘मत डर, मैं हूँ’’ कहा है यीशु ही,प्रतिज्ञाएँ सारी करता पूरी, आँखों की पुतली सा सम्भालता भी ।
7.पवित्र बुलाहट तुम को है दी,पवित्र बनों भी तुम सब अभी, दृष्टि रखो नित्य यीशु पर ही ।
8.हल्लेलूयाह गीत गाओ सभी,यीशु का नाम प्रगट करो अभी, प्रतापी यीशु आता शीघ्र ही ।

Back to Siyon Ke Geet