CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 557

आओ चलें, हम मिलकर चलें

aao chalen, ham milakar chalen

More
‘‘हम एक नया आकाश और नयी पृथ्वी की आस देखते है,जिन में धार्मिकता वास करेगी ।’’ (2 पतरस 3:13)
आओ चलें, हम मिलकर चलें,उत्तम उस देश में हमें जाना है;जहाँ धार्मिकता वास करती है ।।
1.आओ हमें अब डरना है, यात्री हैं यह हमें जानना है;विश्राम में हम को प्रवेश करना है, यदि भूलें तब रहित होना है ।
2.आओ हमें परिश्रम करना है, आज्ञाएँ प्रभु की सब मानना है;विश्वासयोग्य अन्त तक हमें रहना है, अविश्वासी होकर न गिरें ।
3.आओ दृढ़ता से हम थामे रहें, जो कुछ प्रभु ने हमें सोंपा है;दुष्ट के हथियार से हमें बचना है, कोई मुकुट हमारा न ले ।
4.आओ हरेक बाधा को हटाएँ, उलझाने वाले पाप को दूर करें;दौड़ना है हम को धीरज से दौड़े, क्योंकि हमें वहाँ जाना है ।
5.आओ अब सिद्धता की ओर हम बढ़े, पूरा बलिदान हमें करना है;शोक, दुःख, निन्दा, झूठा दोष सहना है, फल अन्त में पाना है ।

Back to Siyon Ke Geet