‘‘हम परमेश्वर के सहकर्मी है ।’’(1 कुरिन्थियों 3:9)
ईश्वर के साथ सहकर्मी और, भागीदार हम को किया;संगी वारिस हम बनें, यीशु ने यह सब है किया ।।
1.संसार की सड़ाहट से वह, अद्भुत रीति से छुडाया;कीमती प्रतिज्ञाएँ देकर, स्वर्गीय-स्वभाव का भागी किया ।
2.एक बार हम ने ज्योति पायी, आत्मा का भागीदार बनाया;दान और वचन हम को देकर, स्वर्ग का वह स्वाद चखाया ।
3.ताकि पवित्रता का हम, भागीदार उस की बने;कई बार दुःख में गए, परखा और ताड़ना भी दिया ।
4.स्वर्गीय बुलाहट में हमें, भागीदार प्रभु ने किया;ताकि प्रभु का घर बने, इसलिए प्रभुने चुना ।
5.पिता की हम स्तुति करें, जिस ने हमें योग्य बनाया;पवित्र लोगों के साथ वह, मीरास में सम्भागी किया ।
6.मसीह के सम्भागी हुए, गुण अपना वह हम को दिया;दृढ़ता से वह स्थिर रहें, थामें रहें जो कुछ वह दिया ।
7.प्रगट होगी जो महिमा, उस में सम्भागी हम को किया;जागृत करें सब प्रियों को, क्योंकि प्रभु ने यह कहा ।