CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 560

ऐ छोटे झुण्ड़ तु

ai chhote jhund tu

More
‘‘हे छोटे झुण्ड़, मत डर, क्योंकि तुम्हारे पिता कोयह भाया है कि तुम्हें राज्य दे ।’’ (लूका 12:32)
ऐ छोटे झुण्ड़ तु कभी भी मत डर,दयालु पिता बुला रहा है ।।
1.इच्छा है उस की तुम्हें वह राज्य दे,इसलिए धोया खून से खरीदा;ऊँचे बुलावे में तुम्हें बुलाया ।
2.राज्य और महिमा स्वर्गीय पिता की,देने के लिए प्रेम से बुलाया;चलन इसी के योग्य बनाओ ।
3.सन्तों की मण्डली में तुम को मिलाया,स्वर्गीय बुलावे में तुम को बुलाया;अपनी मीरास का भागी बनाया ।
4.अक्षय और निर्मल, अविनाशी है,तुम्हारे उद्धार की मीरास यही है;उस ने तुम्हें निश्चय बुलाया है ।
5.ममता न किया पुत्र देने में,क्या कोई वस्तु रख छोड़ेगा वह ?देगा वह सब कुछ भरपूरी के साथ ।
6.आत्मा के द्वारा तुम्हें शुद्ध किया,आँखों को उस ने तुम्हारी है खोला;ताकि पाओ तुम मीरास सन्तों में ।
7.क्रूस घातित यीशु फिर जी उठा है,कब्र को जीता सामर्थ देने में;गाते रहो तुम जय हल्लेलूयाह ।

Back to Siyon Ke Geet