‘‘जो बातें पीछे रह गई है उन को भूलकर आगे की बातों कीओर बढ़ता हुआ... ।’’ ( फिलिप्पियों 3:13)
हल्लेलूयाह ! होशन्ना !स्तुति प्रशंसा प्रभु की करें ।।
1.शरीर को जीवित बलिदान कर के,क्रूस की जो दौड़ है पूरी कर के;प्रभु की सेवा निःस्वार्थ प्रेम के साथ,आत्मा सच्चाई से पूरी करें ।
2.विश्वासयोग्य हम रहें सदा,प्रभु के प्रेम में बने रहें;आशा से भरपूर और निर्निमेष आँखों से,ख्रिस्त के उस दिन को देखते रहें ।
3.जागते रहें हम जो सन्त हैं यहाँ,प्रार्थना में सदा लगे रहें;प्रयत्न करने में सुस्ती न करें,आत्मिक जोश से हम भरे रहें ।
4.बीती हुई बातों को आओ भूलें,नया प्रकाश और उत्साह ले;स्वर्गीय इनाम को लेने के लिए,निशाना देख कर आगे बढ़ें ।