CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 574

पीछे यीशु के चलूँगा

peechhe yeeshu ke chaloonga

More
‘‘इसलिए हम स्तुतिरुपी बलिदान परमेश्वर के लिएसर्वदा चढ़ाया करें ।’’ (इब्रानियों 13:15)
उपकार की भेटें अपनी,प्रभु को चढ़ाना है ।।(3)
1.जो भी हमारा प्रभु का सारा(2), जिस का उस को देना है;(2)भंड़ारी हम प्रभु के जग में, दसवां ही लौटाना है ।(2) ... प्रभु
2.ख्रिस्त प्रभुने स्वर्ग को त्यागा, हम को प्रेम दिखाना है;हिस्सा दो प्रभु को जो कुछ हो, निज भेंटें भी लाना है ।
3.ईश्वर की है कृपा भारी, हम को धन्य मनाना है;सारा जीवन दे दो प्रभु को, तब आशीषें पाना है ।
‘‘जब वह बूलाया गया तो आज्ञा मानकर ऐसी जगह निकल गयाजिसे मीरास में लेने वाला था और यह न जानता था किमैं किधर जाता हूँ ।’’ (इब्रानियों 11:8)
1.पीछे यीशु के चलूँगा,... चाहे दुःख में रास्ता हो;घाटी और पहाड, मैदान में,... अगर मुझे जाना हो;दिली खुशी से चलूँगा,... जहाँ गए उस के कदम;जानता हूँ कि यही रास्ता,... जाएगा यरूशलेम ।
2.इसलिए मैं पूछता नहीं,... ”रब्ब कहाँ ले जाता है ?“झिझकँूगा न यहाँ कभी,... यीशु राह दिखाता है;हुकुम मानकर उस के पीछे... चलूँगा दीनताई से;क्योंकि उस की सिद्ध इच्छा,... भली है मेरे लिए ।
3.दुनिया गर मुझे लुभाए,... फानी चीजों से यहाँ;और गुनाहों में उलझाए,... दे तकलीफ मुझे हर आन;कर आजाद मुझे खुदा,... आत्मा, प्राण और बदन में;ताकि तेरी सेवा करूँ,... रहूँ तेरी इच्छा में ।
4.ले खुदावन्द इच्छा मेरी,... अपनी इच्छा में छिपा;जब मैं दौड़ में थकुं कभी,... मेरी हिम्मत को बढ़ा;उमर भर मैं तेरे पीछे,... चलूँगा धार्मिकता से;तब खुश रहूँगा जलाल में,... तेरी पाक संगति में

Back to Siyon Ke Geet