CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 578

मुल्क तो है मसीह

mulk to hai maseeh

More
‘‘अपने भण्डारीपन का लेखा दे... ।’’ (लूका 16:2)
भूल न जाना तू, न्याय के उस दिन को;आता है मालिक हिसाब सब लेने को ।।
1.कितना लाभ हुआ और कितनी हानि,देख ले हिसाब तू कर के सावधानी;सब कुछ देखेगा वह न्याय की आँखो से,तैयार रख सब उस को देने को ।
2.जो तोड़ा उस ने तुझ को सोंपा था,क्या कुछ बढ़ाया या गाड़ के रखा;लेगा लेखा तुझ से बहुत ही खराई से,बहाना कोई नहीं खुद को बचाने को ।
3.एक हाथ ईश्वर का दीवार पर कुछ लिखा,मने, मने तकेल, ऊपर्सीन ये शब्द था;तौला गया तू तो लेकिन कम हुआ,अचानक विनाश आएगा तुझ को फंसाने को ।
4.देख पेड़ की जड़ में कुल्हाडा लगा है,काट के गिराएगा वह यदि फल न पाए;बिनती मसीह करता और थोड़ा जीए,ताकि तू फले, आनन्द हो पिता को ।
5.क्या तू मूर्ख कुँवारियों की नाई जीता ?कहेगा प्रभु तुझ से मैं नहीं जानता,द्वार बन्ध हो जाएगा हमेशा के लिए;जाग जा नींद से, क्षमा माँग प्रभु से ।
6.इन सब बातों से आज खुद को परख ले,सच्चे हृदय से अब पश्चाताप कर ले;अर्पण तू कर दे सब यीशुजी के हाथ में,प्रेम से वह थामेगा, उठाएगा तुझ को ।
‘‘अपने भाईयो, बेटो, बेटियो, स्त्रियो और घरों के लिए लड़ना ।’’(नहेमायाह 4:14)
1.मुल्क तो है मसीह उठो हो तैयार,हे कप्तान मसीह, वह सिपाह सालार;वायदा है सही सुनो यह पुकार,फतह है यहोवा की ।जगत को मसीह के लिए जीतेंगे, हल्लेलूयाह;उठो ऐ जवानों ! लो हथियार सम्भालो !फतह अब यीशु में ।
2.रूहें हो आजाद मौत की ताकत से,और मिले नजात सब गुनाहों से;खत्म हो फसाद सब के दिलों में,फतह है यहोवा की ।
3.आ रही है रात, दिन हुआ तमाम;मिलकर दो एक साथ सुलह का पैगाम,यह यकीनी बात, हारेगा शैतान;फतह है यहोवा की ।

Back to Siyon Ke Geet