CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 579

यीशु के सिपाही

yeeshu ke sipaahee

More
‘‘अब तुम्हारे लिए नींद से जाग उठने की घड़ी आ पहुँची ।’’(रोमियों 13:11)
उठो, जागो मसीहियो सुबह हो गई;निश्चित सोने से जानें तबाह हो गई ।।
1.सुबह हुई आराधना को जाने लगे,अनन्त जीवन मसीह से पाने लगे;जब से यीशु के चरणों में आने लगे ।
2.सच्चे वचन के मोती बिथराए जाते है,हम तो जाते हैं, तुम को जगाए जाते हैं;लोग शैतान शत्रु के आधीन होने लगे ।
3.ऐ पापी तू फिरता रहा उमर भर,करता रहा तू दुनिया में बुरे करतब;इसलिए तू प्रभु से अलग हो गया ।
4.सुबह हो गई तू अब तक क्यों सोता है ?निश्चिन्त नींद में क्यों वक्त खोता है ?इस सुस्ती में जानें तबाह हो गई ।
‘‘सिपाही लड़ाई पर जाता है,...कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे ।’’(2 तिमुथियुस 2:4)
यीशु के सिपाही कदम तू बढ़ाए जा,आगे बढ़, इंजील को दुनिया में फैलाए जा;रोशनी चमकाए जा,... यीशु के सिपाही ।।
1.इबलिस से यह जंग है, वक्त तेरा तंग है;यीशु तेरे संग है, सलीब को उठाए जा;फतह उस से पाए जा ।... यीशु के
2.मुश्किलें हजार हो, पहाड़ हो या गार हो;हर किस्म के भार को, यीशु को बताए जा;ताकत उस से पाए जा ।
3.बन्दा एक सिपाही है, जिन्दगी भी पाई है;यीशु की गवाही है, फतह उस से पाए जा;गीत उस के गाए जा ।
4.शैतान को शिकस्त हो, हौसला न पस्त हो;अपनी जिन्दगी से तू, यीशु को दिखाए जा;रोशनी फैलाए जा ।

Back to Siyon Ke Geet