CHURCH AT EL-SHADDAIR.K. Puram · Secunderabad, India

SIYON KE GEET · SONG 580

हम सिपाही बादशाह के

ham sipaahee baadashaah ke

More
‘‘तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों कोसुसमाचार प्रचार करो ।’’ (मरकुस 16:15)
जाओ ! जाओ ! हे मेरे चेलों करो प्रेम प्रचार ।।(2)
1.जब मेरी इंजील सुनाओ, कुछ न लीजो साथ;(2)प्रेम रहे हृदय में हरदम, प्रेम ही है दरकार ।(2)
2.गाँव, बस्ती, शहर-ब-शहर, जीतने हैं दुनिया में;जंगल, पर्वत, नदी और नाले जाइयो सब के पार ।
3.‘पिता-पुत्र का प्रेम दिखाओ’, भरसागर के बीच;‘प्रेम की नैया प्रेम खिवैया’, प्रेम करेगा पार ।
4.जब तुम से मुकाबिल आए, दुनिया का सरदार;‘प्रेम का ही हथियार उठाना’, प्रेम का करना वार ।
5.खौफ न करना, कभी न डरना, मैं हूँ हरदम साथ;प्रेम का बन्दा, प्रेम बना है, प्रेम ही प्रेम पुकार ।
‘‘जब तू अपने शत्रुओं से युद्ध करने को जाए,तब उन से न डरना, तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे संग है ।’’( व्यवस्था 20:1)
1.हम सिपाही बादशाह के सब ही,... फतह पाते बढ़ते आगे;यीशु साथ है वायदा है सही,... कलाम से देता जोर;दुश्मन के खिलाफ हम बढ़ें,... झण्डा हो उस की सलीब;जोर दिलेरी देने के लिए,... खुदावन्द है करीब ।
2.जो सिपाही वफादार रहे,... अब आराम वे सब हैं पाते;इतमिनान के मुल्क में वे पहुँचे,... और करते इन्तिजार;फूँकता है जंग का नरसिंगा,... उठो ! सुनो ! हो तैयार;जी से लड़ो ! थोड़ा वक्त रहा,... फिर कामिल इतमिनान !
3.रुहों को गुनाह से तुम बचाओ,... दो रिहाई की खुश खबरी;उन को जो गिरते है अब उठाओं,... और लाओ रब्ब के पास;अबदी सब्त का आराम है,... जंग यहाँ तमाम हो;जल्द हम जमा हर जगह से हों,... तब देखें यीशु को ।

Back to Siyon Ke Geet